Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 : नामांकन 6 नवंबर तक

rajasthan assembly election 2023rajasthan assembly election 2023

30 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव कार्यक्रम तय होते ही अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चुनावी सरगर्मियां और तेज होगी। हालांकि अभी दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने किसी भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है,लेकिन प्रदेश और जिला स्तर पर निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर रखी है।

चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार राजस्थान में 30 अक्टूबर 2023 को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी 6 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे और 7 नवंबर नामांकन पत्रों की जांच होगी।

9 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे

प्रत्याशी नामांकन दाखिल करवाने के बाद 9 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान में प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। 23 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version