7 सांसदों भी चुनाव मैदान में उतारा : खेरवाड़ा से अहारी को बनाया प्रत्याशी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023 bjp released first list of 41 candidates) की तारीख का एलान होने के कुछ ही घंटे बाद सोमवार शाम भाजपा ने 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। राजस्थान के अब तक के राजनीतिक इतिहास में शायद ही किसी चुनाव में देखने को मिला होगा जिसमें चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही कुछ ही घंटे बाद किसी राजनीतिक पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी हो।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह द्वारा जारी की गई 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में वे नाम शामिल जिन पर 1 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मुहर लग चुकी थी। उस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। 7 सांसदों और 1 रिटायर्ड आईएएस को भी मैदान में उतारा गया है।
पार्टी ने एक बार फिर अहारी पर भरोसा जताया
भाजपा की पहली लिस्ट में खेरवाड़ा से नानालाल अहारी को टिकट दिया गया है। इसी सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दयाराम परमार ने भाजपा के नानालाल अहारी को हराया था जबकि 2013 के चुनाव में अहारी ने परमार को हराया था। पार्टी ने एक बार फिर अहारी पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। डूंगरपुर सीट पर बंशीलाल कटारा,सागवाड़ा शंकर डेचा, चौरासी से सुशील कटारा,बागीदौरा से कृष्णा कटारा, कुशलगढ़ से भीमा भाई डामोर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
7 सांसदों और 1 रिटायर्ड आईएएस को भी टिकट
भाजपा ने विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट में सात सांसदों को भी विधायक प्रत्याशी बनाया है। मंडावा सीट से नरेंद्र कुमार, झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विद्याधर नगर से सांसद दिया कुमारी, तिजारा से सांसद बाबा बालक नाथ, सवाई माधोपुर से सांसद किरोड़ी लाल मीणा, सांचोर से देवजी पटेल और किशनगढ़ से सांसद भागीरथ चौधरी को टिकट दिया है। रिटायर्ड आईएएस चंद्रमोहन मीणा को बस्सी से प्रत्याशी बनाया है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

