Site iconSite icon AR Live News

रियल एस्टेट पर आयकर कार्यवाही दूसरे दिन भी जारी: करोडों के बेनामी सम्पत्ति के दस्तावेज, नगदी-जेवर मिले

income tax raid on archi group meenakshi prime property and bula construction in udaipurincome tax raid on archi group meenakshi prime property and bula construction in udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज़। उदयपुर में रियल एस्टेट इंडस्ट्री के आर्ची ग्रुप, मीनाक्षी प्राइम प्रोपेर्टी और बुला कंस्ट्रक्शन पर शुक्रवार को भी आयकर छापे की कार्यवाही जारी रही। 30 ठिकानों पर चल रही कार्यवाही में तीनों ग्रुप से करीब 3 करोड़ रुपये नगद, 95 किलो चांदी, 10 किलो सोने के जेवर और करोड़ों रुपये की बेनामी सम्पति के दस्तावेज मिले हैं।

आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारी बेनामी सम्पत्तियों की एसेसमेंट कर रहे हैं। आर्ची ग्रुप ऑफ़ बिल्डर्स से प्रोपर्टीज के दस्तावेज ज्यादा मिले हैं, हालांकि अब तक कि कार्यवाही से संभावना जताई जा रही है कि सबसे ज्यादा अघोषित सम्पत्ति का खुलासा बुला कम्पनी से होगा। तीनों ग्रुप के करीब 30 लॉकर भी खोले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को आयकर विभाग ने उदयपुर के आर्ची ग्रुप ऑफ बिल्डर्स, मीनाक्षी प्राइम प्रॉपर्टी और बुला कम्पनी पर छापा मारा था। तीनो ग्रुप से करोड़ो की अघोषित और बेनामी सम्पति का खुलासा होने की संभावना है। उदयपुर में रियल एस्टेट कम्पनियों ने एससी/एसटी की जमीनें बड़े स्तर पर किसी और के नाम से खरीदी हुई हैं, लेकिन जमीनें इन्ही कम्पनियों की है और दस्तावेज भी इन्ही के पास हैं।

Exit mobile version