Site iconSite icon AR Live News

दिव्यांगजनों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : प्रतिमा भौमिक

narayan seva sansthan free operation camp -1narayan seva sansthan free operation camp -1

केंद्रीय मंत्री भौमिक ने किया दिव्यांग शिविर का उद्घाटन और चैंपियनशिप में भाग ले रहे दिव्यांग खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने गुरुवार को नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा परिसर में 501 दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद वे डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल आफ इंडिया व नारायण सेवा संस्थान (narayan seva sansthan) के साझे में चल रही तीसरी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत हो रहे मैच में पहुंची और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मैच के बाद उन्होंने मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया।

दिव्यांग चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार दिव्यांगों और गरीबों के लिए संस्थान की योजनाओं और प्रयासों में पूरी मदद करेगी। संस्थान ने त्रिपुरा में भी दिव्यांगों की चिकित्सा एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का जो प्रस्ताव दिया है, उस पर विचार किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने संस्थान की कृत्रिम अंग, कैलिपर निर्माण कार्यशाला, सिलाई, मोबाइल, हस्तशिल्प कार्यशाला, वैदिक शिक्षा के गुरुकुल के अवलोकन के दौरान मूक-बधिर बच्चों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प की खरीदारी की। इस अवसर पर निजी सचिव आईएएस डॉ मिलिद रामटेक, अरुण कालरा, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मांधाता सिंह भी उपस्थित थे।

चैंपियनशिप के आठवें दिन हुए मैच के यह रहे परिणाम

फील्ड क्लब में उन्होंने पंजाब वर्सेस बंगाल के बीच चल रहे मैच का अवलोकन किया और पंजाब के बूटा शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान, संस्थान अध्यक्ष्स प्रशांत अग्रवाल व सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

बंगाल v/s पंजाब, चण्डीगढ़ v/s उत्तराखंड, कर्नाटक v/s महाराष्ट्र, आंध्रा v/s दिल्ली, जम्मू v/s उड़ीसा, बिहार v/s झारखंड, बड़ौदा v/s हिमाचल और उत्तरप्रदेश v/s गुजरात से मुकाबले हुए। जिनमें प्रथम पारी में हिमाचल, बिहार, आंध्रा, महाराष्ट्र, और दूसरी पारी में पंजाब गुजरात, जम्मू और चंडीगढ़ विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी अंकित, असित, गणेश, आकाश, बूटा शर्मा, अंशुल, केवल पटेल, निखिल जीती।

Exit mobile version