Site iconSite icon AR Live News

प्रशासन शहरों के संग अभियान: यूआईटी उदयपुर को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Prashashan Shehro Ke Sang Abhiyan 2021 uit udaipur awardPrashashan Shehro Ke Sang Abhiyan 2021 uit udaipur award

प्रदेश में सबसे अधिक पट्टे जारी करने पर मिला सम्मान

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के तहत यूआईटी उदयपुर ने प्रदेश भर में बेहतर काम कर दिखाया। इसके लिए जयपुर में हुए समारोह में यूआईटी उदयपुर को राज्य स्तरीय सम्मान मिला है।

यूआईटी उदयपुर द्वारा पूरे राज्य में सभी यूआईटी से अधिक एवं 14000 के लक्ष्य के मुकाबले 30504 पट्टे देकर 413 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया। नगरीय विकास विभाग मंत्री शांति धारीवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में यूआईटी सचिव सावन कुमार चायल और अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले यूआईटी उदयपुर के पूर्व सचिव अरूण हसीजा और नितेन्द्र पाल सिंह को भी सम्मानित किया गया।

संचेती, शर्मा और श्रीमाली का भी हुआ सम्मान

समारोह में नगरीय विभाग के तकनीकी सलाहकार एवं उदयपुर जोन के पूर्व सीनियर टाउन प्लानर एचएस संचेती,
अभियान के संभागीय प्रेक्षक डॉ.आरपी शर्मा एवं सतीश श्रीमाली को अभियान के दौरान प्रभावी पर्यवेक्षण करने के लिए सम्मानित किया गया। लक्ष्य से अधिक पट्टे देने के लिए यूआईटी चित्तौड़गढ़ के आरडी मीणा को भी सम्मानित किया गया।

राज्य में करीब 10 लाख परिवारों को पट्टे दिए गए

इस अवसर पर मंत्री धारीवाल ने कहा कि इस अभियान के दौरान अनेक प्रकार की ऐतिहासिक छूटें एवं रियायतें प्रदान करते हुए राज्य में लगभग 10 लाख परिवारों को पट्टे देकर लाभान्वित किया गया। राज्य के और अधिक परिवारों को लाभान्वित करने के लिए अब इस अभियान की अवधि 31 मार्च 2024 तक 6 महीने और बढ़ा दी गई है। समारोह में सलाहकार जीएस संधु, प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत, स्वायत्त शासन सचिव केसी मीणा, जेडीए आयुक्त डॉं.जोगाराम भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version