Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर लिटिल स्टार-2023 का खिताब एलिना, अनाया और मनस्वी ने जीता

udaipur little star 2023 alina anaya and mansvi won the udaipur little star title kids fashion show contestudaipur little star 2023 alina anaya and mansvi won the udaipur little star title kids fashion show contest

4-6 वर्ष कैटेगरी के विजेता

4 से 14 वर्ष उम्र में तीन कैटेगरी में हुआ किड्स फैशन शो, हर कैटेगरी में रहे विजेता

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के अर्बन स्क्वॉयर मॉल में हुए किड्स फैशन शो उदयपुर लिटिल स्टार-2023 (udaipur little star 2023) में 4 से 14 वर्ष के बच्चों ने लेटेस्ट फैशन आउटफिट्स में फैशन का जलवा बिखेरा। बच्चों की जैसे ही रैंप पर एंट्री हुई मॉल में आए लोगों ने सीटियां, तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया।

एआरएल फैशन एंड ईवेंट कंपनी की ओर से आयोजित उदयपुर लिटिल स्टार 2023 सीजन-4 में बच्चों ने लेटेस्ट म्यूजिक पर रैम्प वॉक करते उनके कॉन्फिडेंस और मॉडलिंग एटीट्यूट का परिचय दिया, वहीं फाइनल राउंड में बच्चों ने राइम्स सुनाकर निर्णायक दल, अतिथिगण सहित मॉल में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सांसद अर्जुनलाल मीणा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया, उन्होंने कहा उदयपुर में ऐसे शो होते देख मन खुश होता है।

वॉक, स्टाईल, कॉन्फिडेंस के आधार पर हुई मार्किंग

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सनराइज ग्रुप के चेयरमैन हरीश राजानी, आबकारी विभाग के एडीशनल कमिश्नर ओपी बुनकर, पुलिस उपाधीक्षक अब्दुल रहमान खान, नाकोड़ा मार्बल के कपिल सुराणा, सेवानिवृत आरएएस अधिकारी दिनेश कोठारी, हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अशोक पालीवाल, घूमोसा की डायरेक्टर सुरभि जैन, राजस्थान समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और 18 कलर्स प्रोडक्शन हाउस डायरेक्टर हितेश जोशी सहित अन्य मेहमानों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

7-10 वर्ष कैटेगरी विजेता

निर्णायक दल में शामिल मिसेज इंटरनेशनल क्राउन 2021 की विजेता रहीं दीपमाला मेवाड़ा, मिस इंडिया इंटरनेशनल-2023 रहीं प्रवीणा अंजाना, कल्चरल इंफ्लूएंसर मिस उदयपुर 2018 रहीं कृतिका राजावत, 18 कलर्स प्रोडक्शन हाउस डायरेक्टर विनोद लोहार ने रैंप पर वॉक कर रहे बच्चों को उनकी वॉक, स्टाईल, कॉन्फिडेंस के आधार पर मार्किंग की। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाई की उदयपुर ब्रांड एम्बेजेडर लब्धी सुराणा ने शो में रैम्प वॉक कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। फैशन शो में विजेता रहे बच्चों को विनर ट्रॉफी के साथ ही टी-टॉयज की ओर से आकर्षक गिफ्ट दिए गए। वहीं सभी बच्चों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया गया।

तीन एज कैटेगरी में ये किड्स रहे विजेता

आयोजक एआरएल फैशन एंड ईवेंट की डायरेक्टर रीना जैन ने बताया कि यह किड्स फैशन शो उदयपुर लिटिल स्टार का चौथा सीजन है। फैशन शो में 50 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। 4 से 6 वर्ष कैटेगरी में एलिना जोशी विनर रहीं, वहीं सोनाया मंदवानी प्रथम रनरअप और डेलिशा नाचानी द्वितीय रनरअप रहे। 7 से 10 वर्ष कैटेगरी में अनाया कौर छाबड़ा विनर बनीं, वहीं प्रथम रनरअप नव्या औदीच्य और द्वितीय रनरअप सनाया कातीजा रहे। 11 से 14 वर्ष कैटेगरी में मनस्वी मेहता विनर रहीं। वहीं प्रथम रनरअप समर्थ बजाज और द्वितीय रनरअप जिया नेभनानी रहीं है।

अतिथियों ने किया दीपप्रज्ज्वलन

फैशन शो का प्रोडक्शन 18 कलर्स प्रोडक्शन हाउस ने किया। वहीं अर्बन स्क्वॉयर मॉल, सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, नाकोड़ा मार्बल, राजस्थान समाज सेवा संस्थान, सिंघानिया लॉ कॉलेज, घूमोसा टूर एंड ट्रेवल्स, प्रभात स्पा एंड सलून, लेकसिटी ब्यूटी क्लब, टी-टॉयज खिलौनों की दुनिया और आन्या डिजी का सहयोग रहा है।

11-14 वर्ष कैटेगरी विजेता
गेस्ट मॉडल रैंप वॉक करते हुए
विजेताओं का सम्मान करते हुए अतिथिगण
Exit mobile version