Site iconSite icon AR Live News

दिव्यांग टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2023 : उत्तराखंड 25 पर ढेर, यूपी 9 विकेट से जीता

3rd national physical disability t20 cricket championship cricketers breaking their records3rd national physical disability t20 cricket championship cricketers breaking their records

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित तीसरी नेशनल शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में एक के बाद एक रौचक मुकाबलों ने खिलाड़ियों के साथ ही खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ा रखा है। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पहली पारी में हैदराबाद v/s गुजरात, कर्नाटक v/s राजस्थान, मुंबई v/s बिहार और बंगाल v/s आंध्रा के बीच मुकाबले हुए जिसमें गुजरात, कर्नाटक, मुंबई और बंगाल ने जीत दर्ज की ।

मेजबान राजस्थान को कर्नाटक के हाथों हार मिली। मैन ऑफ द मैच गुजरात के रोहन वाघेला, कर्नाटक के विजय हाड़िमानी, मुंबई के विक्रांत कैनी और बंगाल के जयेश परमार रहे। पंकज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह, करणीदान, भूपेंद्र सिंह, सरस डेयरी के महेश पालीवाल ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी भेंट की।

खुद पर विजय प्राप्त कर खेल रहे खिलाड़ी

ग्राउंड कोऑर्डिनेटर गोपेश शर्मा और शीतल अग्रवाल ने बताया कि दूसरी पारी में पंजाब v/s उड़ीसा, तमिलनाडु v/s गोवा, महाराष्ट्र v/s बड़ौदा और उत्तर प्रदेश v/s उत्तराखंड के बीच मैच खेले गए। जिसमें उड़ीसा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश विजयी हुआ। महाराष्ट्र के स्वप्निल, मुंबई के ऋषिकेश यशपाल, कर्नाटक के विजय और शिवाशंकर व राजस्थान के इकबाल ने शानदार अर्धशतक लगाए।

इस टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड उत्तराखंड के नाम बना। उत्तराखंड ने पहले बेटिंग करते हुए 8.5 ओवर में आल आउट हो गई। यूपी के राधिका प्रसाद ने 4 ओवर में 8 रन खर्च कर 4 विकेट लिए। यह मुकाबला यूपी ने 9 विकेट से जीता। दूसरी पारी के मैन ऑफ द मैच यूपी के राधिका प्रसाद, तमिलनाडु के पी विक्टर, महाराष्ट्र के स्वप्निल और प्रफुल तराई को समारोह अतिथि अंतरराष्ट्रीय स्कोरर मनोज भटनागर, राजकुमार, अखिलेश अग्रवाल, दिलीप कुमार, महेंद्र सिंह ने ट्रॉफी और अवार्ड से सम्मानित किया।

Exit mobile version