Site iconSite icon AR Live News

सांवलिया जी में पीएम मोदी ने बता दिया राजस्थान में कौन होगा भाजपा का चुनावी चेहरा

pm narendra modi in sanwariya ji chittorgarh address public meetingpm narendra modi in sanwariya ji chittorgarh address public meeting

चित्तौड़,(एआर लाइव न्यूज)। आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा की तरफ से चुनावी चेहरा बनने का सपना संजोए बैठे नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चित्तौड़ जिले के सावलियां जी आईना दिखा दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 7200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में हमारा एक ही चेहरा है और वह चेहरा है कमल। हम इस कमल के नेतृत्व में ही राजस्थान का भाग्य तेज गति से आगे बढ़ाएंगे। मोदी ने कहा कि हमारी उम्मीद कमल है, हमारा उम्मीदवार कमल है। हम कमल खिलाएंगे। भाजपा को जिताएंगे। इसी लक्ष्य के साथ हम सबको एक जुट होकर ताकत के साथ निकलना है।

मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी थी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं बहुत दुखी मन से कह रहा हू कि आज जब अपराध की बात आती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। राजस्थान के लोगों को भ्रम में डालकर कांग्रेस ने यहां सरकार तो बना ली, लेकिन सरकार चला नहीं पायी। यहां गहलोत जी सोते जागते बैठते उठते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी थी। जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग आपसी लड़ाई में ही व्यस्त रहे।

राजस्थान के पास अतीत की विरासत है, वर्तमान की ताकत भी है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा राजस्थान एक ऐसा राज्य है जिसके पास अतीत की विरासत है, वर्तमान की ताकत है और भविष्य की संभावनाएं हैं। नाथद्वारा पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पर्यटन सर्किट का हिस्सा है जिसमें जयपुर का गोविंद देव जी मंदिर, सीकर का खाटू श्याम मंदिर और राजसमंद का नाथद्वारा शामिल है। इससे राजस्थान का गौरव बढ़ेगा और पर्यटन उद्योग को लाभ होगा। स्वदेश दर्शन योजना के तहत सांवलिया सेठ मंदिर में विकास होने से तीर्थयात्रियों के लिए और अधिक सुविधा बढ़ेगी।

इन योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी में लगभग 7000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। परियोजनाओं में मेहसाणा-भटिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन, आबू रोड में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का एलपीजी संयंत्र, अजमेर बॉटलिंग प्लांट में अतिरिक्त भंडारण, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) रेलवे और सड़क परियोजनाएं, नाथद्वारा में पर्यटन सुविधाएं और कोटा में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का स्थायी परिसर शामिल हैं।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version