देशभर में हो रहे कोयला खनन और थर्मल पावर के पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन कर कार्रवाई करेगी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर कोयला खनन एवं थर्मल पावर के पर्यावरणीय प्रभाव के मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी में उदयपुर के सेवानिवृत वनाधिकारी इन्द्रपाल सिंह मथारू को भी सदस्य बनाया गया है। मंत्रालय ने गठित कमेटी के चेयरमैन, मेंबर सेक्रेटरी सहित 14 सदस्यों की सूची जारी की है।
सेवानिवृत आईएफएस इन्द्रपाल सिंह मथारू ने बताया कि उक्त कमेटी पूरे देश में कोयले की खदानों एवं थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए दिए गए प्रस्तावों पर पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन का आकलन कर उसके अनुसार कार्रवाई करेगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

