Site iconSite icon AR Live News

मणिपुर को डिस्टर्ब राज्य घोषित किया: सरकार ने AFSPA की अवधि छह महीने बढ़ाई

manipur govt declares entire state disturbed area under afspamanipur govt declares entire state disturbed area under afspa

मणिपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मणिपुर सरकार ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था को देखते हुए 19 थाना क्षेत्र छोड़कर पूरे राज्य को डिस्टर्ब एरिया घोषित कर दिया है (manipur disturbed area under AFSPA)। इसके साथ ही सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) की अवधि 6 महीने बढ़ा दी गयी है। सरकार ने 30 सितंबर तक राज्य से AFSPA हटाने की घोषणा की थी, लेकिन राज्य में लगातार बढ़ रही अशांति और हिंसा के चलते अफस्पा को 1 अक्टूबर से अगले 6 महीने तक लागू रखने का निर्णय लिया गया है।

लापता दो छात्रों की हत्या से फिर बढ़ी हिंसा

राज्य में लापता हुए दो छात्रों की हत्या के बाद से हिंसा बढ़ गयी है। इसी मुद्दे को लेकर 26 सितंबर को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें पुलिस को गोली चलानी पड़ी। आज बुधवार को भी अमूमन यही हालात रहे। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका तो दोनों के बीच झड़प हो गयी और इसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं।

स्टूडेंट के शवों की फोटो वायरल होने के बाद शुरू हुई हिंसा

राज्य में मोबाइल इंटरनेट से बैन हटने के बाद 23 सितंबर को दो स्टूडेंट्स के शवों की फोटो वायरल हुई थी। शव जमीन पर पड़े थे और एक शव का सिर कटा हुआ था। हालां कि अभी तक दोनों के शव बरामद नहीं किए जा सके हैं। ये दोनों छात्र आखिरी बार जुलाई में देखे गए थे और इसके बाद से लापता थे।

Exit mobile version