Site iconSite icon AR Live News

मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित होगा: 100 करोड़ के होंगे काम

mangarh dham Govind Gurumangarh dham Govind Guru

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी

जयपुर,( एआर लाइव न्यूज)। बांसवाड़ा के प्रसिद्ध स्मारक एवं समाज सुधारक गोविंद गुरू की साधना स्थली मानगढ़ धाम को राजस्थान सरकार राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित कराएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मानगढ़ धाम के विकास के लिए 100 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने डीपीआर बनाने के लिए 1 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

मानगढ़ धाम का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा

मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त, 2023) पर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित कराने और 100 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य करवाने की घोषणा की थी। उसी के तहत यह मंजूरी प्रदान की है। ये काम होने से मानगढ़ धाम का विकास की दृष्टि से महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। यहां आने वाले लोगों को कई तरह की सुविधा मिलने लगेगी।

इतिहास के पन्नों में मानगढ़ का है बड़ा महत्व

बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी पर स्थित मानगढ़ वह स्थान है जहां आजादी के आंदोलन में हजारों वनवासी हो गए थे। इसी जगह पर 17 नवबंर 1913 को अंग्रेजो ने करीब 1500 आदिवासियों को गोलियों से भून दिया था। इसको जलियांवाला बाग हत्याकांड जैसा ही माना जाता है। मानगढ़ आदिवासियों के अदम्य साहस और एकता का गवाह है। गोविंद गुरू की अगुवाई में आदिवासियों की एकता के चलते अंग्रेजों को भी पसीने छुट जाते थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version