Site iconSite icon AR Live News

थर्ड नेशनल फिजिकल डिसएबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 28 सितम्बर से उदयपुर में

3rd National Physical Disability T20 Cricket Championship3rd National Physical Disability T20 Cricket Championship

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर, राजस्थान रॉयल्स और डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल (DCCI) के तत्वावधान में उदयपुर में 28 सितम्बर से 8 अक्टूम्बर तक थर्ड नेशनल फिजिकल डिसअबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप (3rd National Physical Disability T20 Cricket Championship) होगी। चैंपियनशिप की ट्रॉफी का बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, डीसीसीआई सचिव रवि चौहान तथा जॉइंट सेक्रेटरी अभय प्रताप सिंह ने अनावरण किया।

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के बताया कि इस चैंपियनशिप के ब्रांड एम्बेसेडर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह हैं। प्रतियोगिता में 24 राज्यों के 400 दिव्यांग क्रिकेटर्स और 100 से अधिक खेल अधिकारी हिस्सा लेंगे। सभी 63 मैच उदयपुर शहर के 4 ग्राउंड में खेले जाएंगे। सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। प्रतियोगिता 28 सितम्बर से 8 अक्टूम्बर तक चलेगी।

4 ग्राउंड में होंगे 63 मैच, उद्घाटन और समापन फील्ड क्लब मैदान पर

संस्थान के निदेशक एवं ट्रस्टी देवेंद्र चौबीसा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ 28 सितंबर को सुबह 11 बजे फील्ड क्लब मैदान पर होगा। समापन समारोह इसी ग्राउंड पर 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगा। एमबी कॉलेज ग्राउंड, बीएन ग्राउंड और नारायण पैरा स्पोटर्स एकेडमी, डबोक में कुल 63 मैच होंगे। 24 टीमों को चार ग्रुप में बाटा गया है। सात दिनों तक प्रतिदिन 8 मैच होंगे। उद्घाटन मैच और समापन समारोह फील्ड क्लब के ग्राउंड में होगा।

चैंपियनशिप में मुंबई, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, बड़ौदा, उड़ीसा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, बिहार, कर्नाटक, विदर्भ और महाराष्ट्र की कुल 24 टीमें भाग लेगी।

अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर होंगे मैच

दिव्यांगों के लिए आयोजित चैंपियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय मानकों को अपनाया गया है। जिसके तहत 66 मीटर बाउन्ड्री होगी। 22 गज (66 फिट) का पिच होगा। जिसे लेदर की वाइट बॉल से खेला जाएगा। प्रत्येक मैच का निर्णय करने के लिए 3 अम्पायर मैदान पर रहेंगे। इस चैंपियनशिप में इंडिया टीम के कप्तान विराट कैनी, मुम्बई के रविंद्र सन्ते, विदर्भ के गुरुदास राउत, बंगाल के तुषार रॉय, गुजरात के आसित जायसवाल, जम्मू-कश्मीर के वसीम इक़बाल और अमीर हिस्सा ले रहे हैं।

डीसीसीआई के क्रिकेट टैलेंट एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर चंद्रभान गिर ने कहा की यह प्रतियोगिता बहुत ही रोमांचकारी रहेगी। संयोजक धीरज हार्डे ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन पिछले एक वर्ष में हुए विभिन्न टूर्नामेंट में प्रदर्शन को आधार मानकर किया गया है। सभी खिलाड़ी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं। नारायण सेवा संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी विष्णु शर्मा हितैषी ने बताया कि प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण फैन कोड पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप-2022 में खिलाड़ियों ने बनाया था विश्व रिकॉर्ड

Exit mobile version