Site iconSite icon AR Live News

सटीक निकला अनुमानः उदयपुर में शुरू हुआ बारिश का नया दौर

rain in udaipur weather updaterain in udaipur weather update

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग का पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक निकला। शुक्रवार शाम को उदयपुर शहर सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हुआ।

शहर में सुबह से बादलों की मौजूदगी के बीच गर्मी का असर भी बना रहा। शाम सवा पांच बजे के आसपास उदयपुर में बादलों की हलचल बढ़ी। तेज हवाओं के झौंकों के बीच शहर में हल्की बारिश शुरू हुई उसके बाद कुछ देर तक मध्यम बारिश का क्रम चला। मौसम विभाग ने 22 सितंबर से उदयपुर, कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां पुनः शुरू होने की संभावना जताई थी।

अगले दो दिनों में भी हो सकती बारिश

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में झारखंड व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर से होकर गुजर रही है। जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 23 सितंबर को भी बारिश की संभावना है। 24 सितंबर को बीकानेर संभाग सहित उदयपुर,अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती।

मानसून विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर के आसपास मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी सप्ताह में भी जारी रहने की सम्भावना है। आम तौर पर उत्तर.पश्चिमी भारत से दक्षिण.पश्चिमी मॉनसून 17 सितंबर से विदा लेना शुरु करता है। इस बार मानसून देरी से विदा हो रहा है। पिछले साल 20 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से और उससे लगे कच्छ क्षेत्र से मानसून की विदाई शुरू हुई थी। मेवाड़ से 3 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ था।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version