Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर से जयपुर वंदे भारत ट्रेन 24 सितंबर से शुरू होगी: पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

udaipur to jaipur vande bharat train will start from 24 septemberudaipur to jaipur vande bharat train will start from 24 september

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर से जयपुर वंदे भारत ट्रेन का 24 सितंबर को उदयपुर रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन किया जाएगा। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियोकॉन्फ्रेंस के जरिए वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक, सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को उदयपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर साढ़े 12 बजे वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन उदयपुर से मावली, भीलवाड़ा, अजमेर होते हुए जयपुर पहुंचेगी। हालां कि उदयपुर से जयपुर शुरू होने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का शिड्यूल अलग होगा और संभवत यह सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसका पूरा शिड्यूल रेलवे द्वारा आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version