Site icon AR Live News

उदयपुरः टाउनहॉल में दीपावली मेला 2 नवंबर से

nagar nigam

निगम ने शुरू की 15 दिवसीय मेले की तैयारियां,7 दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। इस साल टाउनहॉल में 15 दिवसीय दीपावली मेला 2 नवंबर से शुरू होगा। मेले में 7 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे।
नगर निगम की सांस्कृतिक समिति की सोमवार को हुई बैठक में मेले का कार्यक्रम तय किया गया। समिति अध्यक्ष
चंद्रकला बोल्या ने बताया कि दीपावली मेला इस वर्ष भी 15 दिवसीय होगा। मेला 2 नवंबर से प्रारंभ होकर 16 नवंबर तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम 2 नवंबर से 8 नवंबर तक होंगे। मेला स्थल पर दुकानें और झूले 16 नवंबर तक लगे रहेंगे।

स्थानीय कलाकारों को दो दिन मिलेंगे

बोल्या ने बताया कि इस बार भी मेले में सांस्कृतिक संध्या में दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेंगे। शेष 5 दिनों में लाफ्टर नाइट, डांस, कवि सम्मेलन, सिंगर नाइट एवं भजन/ गजल कार्यक्रम होंगे। देश भर से कलाकार आमंत्रित करने आगामी दिनों में इवेंट कंपनियों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। बैठक में राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और समिति सदस्य मौजूद थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version