Site iconSite icon AR Live News

15 से 17 सितंबर के बीच उदयपुर व कोटा संभाग में हो सकती भारी बारिश

heavy rain alart in Udaipur and Kota divisionsheavy rain alart in Udaipur and Kota divisions

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर और कोटा संभाग सहित राजस्थान में कई जगह एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना बनी है।

मौसम विभाग द्वारा बुधवार दोपहर जारी पूर्वानुमान अनुसार आज उत्तर.पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में और तीव्र होने तथा आगामी दो-तीन दिनों के दौरान उड़ीसा, छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिनों के दौरान मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 15-16-17 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

ट्रफ लाइन आज बीकानेर से होकर कम दबाव के क्षेत्र तक विस्तृत है

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी 5-6 दिनों के दौरान दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर से होकर कम दबाव के क्षेत्र तक विस्तृत है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version