Site icon AR Live News

किरण पालीवाल ने जूडो-कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

kiran won gold medal in judo kushti in udaipur district level competition

मावली,(एआर लाइव न्यूज)। जिला शिक्षा विभाग द्वारा मावली में आयोजित हुई जिला स्तरीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता के जूडो-कुश्ती में किरण पालीवाल ने गोल्ड मैडल हासिल किया है। किरण पालीवाल की पीटी टीचर मंजू गुर्जर ने बताया कि जूडो-कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मैच में जीत हासिल कर किरण ने उदयपुर जिले में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता है। अब किरण जल्द ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

किरण सेंट एन्थोनी स्कूल की छात्रा है। स्कूल प्राचार्य विलियम डीसुजा ने बताया कि मुझे खुशी है हमारे संस्थान की बालिका ने उदयपुर में जिला स्तरीय गोल्ड मेडल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। जल्द ही हम उसे राज्य स्तर पर खेलने भेजेंगे।
आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, शिक्षा विभाग के सुशील सेन ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version