एआर लाइव न्यूज। स्किल डवपलपमेंट स्कैम में शनिवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुबह 6 बजे सीआईडी की टीम ने नंदयाल शहर में जनसभा स्थल पर पहुंचे और बस में आराम कर रहे चन्द्रबाबू को गिरफ्तार कर ले गए। वहीं उनके बेटे पारा लोकेश को हिरासत में लिया गया हे।
चन्द्रबाबू नायडू नंदयाल शहर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए गए हुए थे, जनसभा को संबोधित करने के बाद वे वहां एक बस में आराम कर रहे थे, तभी सीआईडी की टीम वहां पहुंची और चंद्रबाबू को गिरफ्तार कर लिया। नायडू की गिरफ्तारी के बाद से ही समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, पुलिस ने विरोध कर रहे कुछ समर्थकों को हिरासत में भी लिया है। गिरफ्तारी और मेडिकल चेकअप के बाद टीम उन्हें सीधे विजयवाड़ा ले गयी है, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

