Site iconSite icon AR Live News

बागोर की हवेली में लगी आर्ट एग्जीबिशन: कला प्रेमियों को आ रही पसंद

Art Exhibition in Bagore Ki Haveli UdaipurArt Exhibition in Bagore Ki Haveli Udaipur

शोभा की पेंटिंग्स में दिख रही नेचर की खुबसूरती की झलक

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में बागोर की हवेली में लगी सात दिवसीय आर्ट एग्जीबिशन में उभरती हुई कलाकार शोभा गौड़ की बनाई पेंटिंग्स को कला प्रेमी खूब पसंद कर रहे है। शोभा ने अपनी पेंटिंग में नेचर की खूबसूरती को भी आकर्षक तरीके से पेश किया है।

उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने गुरूवार को इस आर्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी न किसी रूप में प्रकृति सरंक्षण का संदेश देना बहुत जरूरी हो गया है। जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। हमें समय रहते सचेत होना पड़ेगा। निदेशक माइंस संदेश नायक ने कहा कि हम लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे है उससे कई समस्याएं पैदा हो रही है।

पेंटिंग्स में प्रकृति के संरक्षण पर फोकस

शोभा गौड द्वारा प्रदर्शित 50 पेंटिंग्स में से अधिकांश पेंटिंग्स 2022-23 के दौरान बनाई गई है। शोभा ने अपनी पेंटिंग्स से प्रकृति के संरक्षण और जल संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया है। उनकी पेंटिंग्स हमें प्रकृति से साक्षात्कार करने का प्रयास भी कर रही है। इस अवसर पर माइंस विभाग के एडीएम महेश माथुर, वाईएस सहवाल, एनके सिंह, एसएमई देवेन्द्र गौड़, जेके गुरुबक्सानी, कमलेश्वर बारेगामा, पीआर आमेटा, एनके बैरवा, डीएफओ जयदेव चारण सहित बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित थे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version