Site icon AR Live News

जन्माष्टमी पर स्कूल में मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान पिलर टूट कर गिरा: दो छात्राओं की मौत, दो गंभीर घायल

two girl students died in school during janmashtami celebration matki phod program in udaipur rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के जोगी तालाब उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जन्माष्टमी मनाते समय मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान पिलर टूटने से हादसा हो गया। हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गयी, वहीं दो छात्रों उपचाररत हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा और कलेक्टर अरविंद पोसवाल हॉस्पिटल पहुंचे और घायल बच्चों से मिलकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने बताया कि हादसे में राधा पुत्री मोहन जी और नारायण पुत्री भग्गा जी की मौत हुई है। दोनों बच्चियां 7-8वीं कक्षा की छात्राएं थी। उच्च माध्यमिक विद्यालय जोगी तालाब में जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान बच्चों ने ही मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा था। विद्यालय की छत पर झंडा रोहण के लिए लगाए गए पाइप के सीमेंटेड फाउंडेशन पिलर में रस्सी बांधकर मटकी को बांधा हुआ था। मटकी फोड़ कार्यक्रम शुरू हुआ तो सभी कक्षाओं के बच्चे मटकी फोड़ देखने के लिए ग्राउंड में इकट्ठे हो गए।

छात्र मीनार बनाकर मटकी तक पहुंचे और मटकी फोड़ दी। इस दौरान रस्सी में झटका लगने से फाउंडेशन पिलर पाइप सहित नीचे गिर गया, इससे नीचे खड़े छात्र-छात्राएं घायल हो गए और मौके पर हड़कंप और हाहाकार मच गया। इकट्ठे हुए ग्रामीण तत्काल निजी वाहनों में घायल छात्र-छात्राओं को नजदीकी गीतांजलि हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान दो छात्राएं राधा और नारायणी से दम तोड़ दिया। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version