Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने बनाई कमेटियां

Congress appointed block presidents in rajasthanCongress appointed block presidents in rajasthan

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने विभिन्न कमेटियां गठित की है। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की और से गठित कमेटियों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित दस नेताओं को कौर कमेटी में जगह दी गई है। सीएम अशोक गहलोत कॉर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन भी बनाया गया है।

डॉ. सीपी जोशी को मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन बनाया

डॉ. सीपी जोशी मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। गोविंद राम मेघवाल को कैंपेन कमेटी, हरीश चौधरी को रणनीति समिति, ममता भूपेश मीडिया-कम्यूनिकेशन कमेटी,प्रमोद जैन भाया प्रोटोकॉल कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। मेवाड़ से उदयलाल आंजना और महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भी कोऑर्डिनेशन कमेटी में शामिल किया गया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version