नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। वनडे वर्ल्ड कप-2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है। वनडे वर्ल्ड कप-2023 रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित अगरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा। जिसके लिए टीम फाइनल कर दी गयी है।
यह है वन-डे वर्ल्ड कप की टीम इंडिया
रोहित शर्मा कप्तान, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्याकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

