Site iconSite icon AR Live News

अलका शर्मा को मिला सिंघानिया उत्कृष्टता पुरस्कार

Alka Sharma received Singhania Excellence AwardAlka Sharma received Singhania Excellence Award

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राजभवन में किया सम्मानित

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर में संचालित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल व रॉकवुड्स की चेयरपर्सन अलका शर्मा को ’प्रतिष्ठित सिंघानिया उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया।

अलका शर्मा को महाराष्ट्र के राजभवन में राज्यपाल रमेश बैंस तथा महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसारकर द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। शर्मा को शिक्षा के क्षेत्रा में उनके उत्कृष्ट योगदान व शैक्षणिक नवाचारों के लिए यह पुरस्कार मिला है।
इस पुरस्कार से सम्मानित होने पर स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट ने अलका शर्मा का स्वागत किया।

प्रशासकीय निदेशक अनिल शर्मा, निदेशक दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्राचार्या पूनम राठौड, प्रशासक सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका कृष्णा शक्तावत ने इस स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version