उदयपुर व बांसवाड़ा संभाग के प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी(Congress Screening Committee) गुरूवार को उदयपुर पहुंची। कमेटी स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा कर उदयपुर व बांसवाड़ा संभाग की सीटों के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन कर रही है।
दो दिन तक जयपुर में मंथन करने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन गौरव गोगोई के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य अभिषेक दत्त और गणेश गोदियाल के साथ ही एआईसीसी के संपादक विरेंद्र सिंह राठौड़ भी इस कमेटी के साथ उदयपुर आए है। ऑल इंडिया कांग्रेंस कमेटी की और से तय स्क्रीनिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। उसके बाद प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
हमारा मकसद है कि क्षेत्रों में जाकर प्रमुख नेताओं से विचार विमर्श करें
उदयपुर पहुंचने के बाद गौरव गोगोई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद और विधायकों से वर्तमान स्थिति की जानकारी लेंगे। हमारा मकसद है कि क्षेत्रों में जाकर हम सभी प्रमुख नेताओं से विचार विमर्श करें। आज प्रारंभिक स्तर पर हम लोग विचार विमर्श करने उदयपुर आए है।
इतिहास बनने जा रहा है राजस्थान में
गोगोई ने कहा कि उदयपुर में हम प्रमुख कार्यकर्ताओं से यह भी जानेंगे कि माहौल कैसा है?,आने वाले दिनों में हमें किन मुद्दों को हमें महत्व देना है। जयपुर में दो दिनों में कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह नजर आया। लोगों के बीच भी गए तो सभी ने कहा कि इतिहास बनने जा रहा है राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

