Site iconSite icon AR Live News

ब्रिटेन पार्लियामेंट “हाउस ऑफ कॉमन्स” में सम्मानित होंगे उदयपुर के डॉ.अरविंदर सिंह

Dr Arvinder Singh from Udaipur will be honored in Britain Parliament House of commonsDr Arvinder Singh from Udaipur will be honored in Britain Parliament House of commons

उदयपुर और राजस्थान के लिए गौरव की बात

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह (Dr. Arvinder Singh) ब्रिटेन के प्रतिष्ठित संसदीय भवन “हाउस ऑफ कॉमन्स” (Britain Parliament House of commons) में सम्मानित होंगे। उन्हें उनकी अनगिनत उपलब्धियों के चलते ब्रिटेन के पार्लियामेंट्री हाउस की ओर से सम्मान के लिए आमंत्रण प्राप्त हुआ है। डॉ. अरविंदर सिंह को मिल रहा यह सम्मान न सिर्फ उदयपुर, बल्कि पूरे देश के लिए एक गौरव की बात है।

डॉ. अरविंदर सिंह ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से कुछ भी प्राप्त करना संभव है, फिर छोटे शहर या चुनौतियों से फर्क नहीं पड़ता।

दोहरे विश्व रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है डॉक्टर अरविंदर सिंह को

डॉ. अरविंदर सिंह का नाम उनके दोहरे विश्व रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाता है। पहला रिकॉर्ड उनके शैक्षिक उत्कृष्टता में है, जहां उनके पास 123 डिग्रीज़ हैं। दूसरा रिकॉर्ड विकलांगता को चुनौती देने वाले साहसिक कृतियों में है। उनके 24 साल के लंबे अनुभव ने उन्हें चिकित्सा, शैक्षणिक योग्यता और बिज़नेस स्किल्स के लिए कई राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार दिलाए हैं। उन्हें बिजनेस लीडर और यंग एंट्रेप्रेन्योर जैसे टाइटल भी मिले हैं।

ऐसे मेडिकल डॉक्टर जो आईआईएम से एमबीए में गोल्ड मैडलिस्ट हैं

डॉ. सिंह एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। वे एक पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डॉक्टर हैं और साथ ही IIM से एमबीए में स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। उन्होंने अपने बिज़नेस कौशल को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित किया है। वे एक अंतरराष्ट्रीय बोर्ड-सर्टिफाइड कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट, अंतर्राष्ट्रीय टेड स्पीकर और फ़ादर ऑफ़ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी के रूप में भी जाने जाते हैं।

उनकी बिज़नेस स्किल्स भी उनकी क्षमताओं के अनुरूप विविध है। भारत में उन्होंने अर्थ ग्रुप की स्थापना की है। जिसमें अर्थ डायग्नोस्टिक्स, अर्थ स्किन एंड फिटनेस, और एस्थेटिक मेडिसिन कॉस्मेटोलॉजी एंड लेज़र्स शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने लंदन, यूके में इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी और इंटरनेशनल मेडिकल बोर्ड ऑफ बिजनेस स्किल्स की स्थापना की है।

यह भी पढ़ें : सफल बिजनेसमैन की रोमांचकारी विश्व रिकॉर्ड की कहानी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version