Site iconSite icon AR Live News

कृषि विश्वविद्यालय: बकाया पेंशन के लिए सीएम ने 50 करोड़ की मंजूरी दी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को अब बकाया भुगतान किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भुगतान के लिए विश्वविद्यालय को 50 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह राशि विश्वविद्यालय को ऋण के रूप में उपलब्ध करवाई जाएगी। इस राशि से विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को विगत 9 माह की बकाया पेंशन राशि का भुगतान हो सकेगा।

पेंशन नहीं मिलने से कार्मिक हो रहे थे परेशान

एमपीयूटी के कार्मिकों को नियमित पेंशन नहीं मिलने से परेशान होना पड़ रहा था। पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी महाराणा प्रताप कृषि एवं अभियांत्रिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रवक्ता विरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सीएम की इस मंजूरी से पेंशनर्स को एक तरह से रखाबंधन पर्व का तौहफा मिला है। हम लोग सरकार से यही मांग हमेशा करते आए है कि पेंशनर्स को नियमित पेंशन का भुगतान होता रहा।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version