लकी जैन, उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयसागर में बनी राफेल्स उदयपुर होटल पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। ईडी की दिल्ली और राजस्थान की टीमें सुबह-सुबह ही होटल पर पहुंच गयी। ईडी के छापे की खबर से पूरे ग्रुप में हड़कंप मचा है। (ED raid on Raffles udaipur)
जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई राफेल्स उदयपुर पर हुई है। इस पांच सितारा होटल में राजस्थान के बड़े उद्यमी, नेताओं और पुलिस अधिकारियों के रिश्तेदारों ने भी निवेश किया हुआ है। राफेल्स उदयपुर में हुए निवेश को लेकर ही ईडी की टीमें जानकारी जुटा रही हैं। जिससे इस होटल के निवेशकों और इनसे जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। होटल के दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य ट्रांजेक्शनों को लेकर भी होटल स्टाफ से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हालां कि ईडी ने इस कार्रवाई के संबंध में अभी तक इस संबंध में अधिकृत जानकारी जारी नहीं की है।
गौरतलब है कि यह होटल इंटरनेशनल होटल ग्रुप राफेल्स द्वारा संचालित की जा रही है। राफेल्स ग्रुप की दुनिया के 16 बड़े देशों में कई होटल्स हैं, जबकि भारत में राफेल्स उदयपुर के नाम से उदयपुर में एक होटल है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

