मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार के लिए अतिरिक्त 145 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध करवाये जाने की मंजूरी दी है।
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 145 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने पर करीब 83.50 करोड़ रूपए लागत आएगी। मुख्यमंत्री की मंजूरी के तहत यह राशि यूआईटी उदयपुर द्वारा वहन की जाएगी। एयरपोर्ट का विस्तार होने से सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही यात्रियों को सुगमता भी होगी।
अधिग्रहित होने वाली भूमि 4 गांवों में स्थित
डबोक एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अधिग्रहित होने वाली भूमि एयरपोर्ट से सटे 4 गांवों डबोक, घणोली, टूस डांगीयान एवं मंदेसर में स्थित है। निजी खातेदारी की यह भूमि अधिकांश रूप से नगर विकास न्यास, उदयपुर के पेराफेरी क्षेत्र में है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

