उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने खनन में अनुसंधान और विकास में तेजी लाने के लिए सीएसआईआर-सीआईएमएफआर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए (Hindustan Zinc signs MoU with CSIR-CIMFR)। संस्थान के वन वीक वन लैब कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के माध्यम से सीआईएसआर-सीआईएमएफआर और हिंदुस्तान अन्वेषण, खनन, और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास के संभावित क्षेत्रों की पहचान करेंगे।
इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि यम एमओयू खनन उद्योग की उन्नति के लिए सतत् अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के विकास के मार्ग को प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य सुरक्षित, स्मार्ट और सस्टेनेबल खनन के हमारे दृष्टिकोण को मजबूत करेंगे। खनन कार्यों के दौरान आने वाले विभिन्न चुनौतीपूर्ण मुद्दों को हल करने के लिए संस्थान की सराहना की।
उद्घाटन सत्र में सीएसआईआर के महानिदेशक और डीएसआईआर सचिव डॉ एन कलाईसेल्वी, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा, हिंदुस्तान जिंक सीओई माइनिंग प्रमुख प्रवीण शर्मा, सीएसआईआर-सीआईएमएफआर धनबाद के निदेशक प्रो अरविंद कुमार मिश्रा, आईआईपीई विशाखापट्टनम निदेशक प्रो शालीवाहन, और एनआईटी रायपुर निदेशक डॉ एनवी रमण राव उपस्थित थे। एमओयू का आदान-प्रदान हिंदुस्तान जिंक, टाटा स्टील, अडानी, एनएमडीसी और एसआरके मिनरल्स रांची जैसे समूहों के साथ किया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

