Site iconSite icon AR Live News

दौसा मुठभेड़ में घायल पुलिस कांस्टेबल की मौत: बाइक चोर ने पीछा कर रहे कांस्टेबल के सिर में मारी थी गोली

dausa police and thief encounter injured constable prahlad singh died in hospitaldausa police and thief encounter injured constable prahlad singh died in hospital

दौसा,(एआर लाइव न्यूज)। दौसा में बाइक चोर के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए कांस्टेबल प्रहलाद सिंह ने शुक्रवार सुबह जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कांस्टेबल प्रहलाद सिंह दौसा जिला पुलिस स्पेशल टीम में तैनात थे। 23 अगस्त की सुबह सिकंदरा थाना में पुलिस स्पेशल टीम की दो बाइक चोरों के साथ मुठभेड़ हुई थी। प्रहलाद भाग रहे एक बाइक चोर का पीछा कर रहे थे, इसी दौरान बाइक चोर ने प्रहलाद के सिर में गोली मार दी थी और बाजरे के खेत में घुसकर फरार हो गया था। हालां कि पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम गंभीर घायल कांस्टेबल प्रहलाद सिंह को दौसा के हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां से उसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया था। जहां आज कांस्टेबल प्रहलाद से दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों ने दो मिनट मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीटिंग में 2 मिनट का मौन रखकर कांस्टेबल प्रहलाद को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कांस्टेबल प्रहलाद के एक परिजन को सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 लाख रुपए सहित कुल 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता एवं पारिवारिक पेंशन, एमआईजी-ए श्रेणी का मकान, कृषि कार्य के लिए कनेक्शन एवं गैलेंट्री सम्मान के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने सहित नियमानुसार विभिन्न राहत दी जाएगी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाया जाएगा तथा स्पेशल पी.पी. नियुक्त किया जाएगा।

शहीद का दर्जा देने की मांग की

प्रहलाद के परिजनों ने सरकार से उसे शहीद का दर्जा देने की मांग की है। प्रहलाद के बड़े भाई रणजीत सिंह ने कहा कि सरकार प्रहलाद को शहीद का दर्जा दे, इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मुआवजा राशि और आर्थिक संबल की जो बात कही है, उसका आश्वासन लिखित में दें।

Exit mobile version