Site iconSite icon AR Live News

मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौत

Mijoram accidentMijoram accident

आइजोल (एआर लाइव न्यूज)। मिजोरम राज्य में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण हादसा (Mizoram Accident) हो गया। आइजोल से करीब 20 किमी दूर सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिर (An under-construction railway bridge collapsed in Sairang) गया। हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई, कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार आइजोल से करीब 20 किमी दूर कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब पुल गिरा उस वक्त 35-40 लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, राज्य सरकार और रेलवे अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि कई अन्य अभी भी लापता हैं।

पीएम मोदी व सीएम जोरामथांगा ने जताया दुःख

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए दुर्घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की।

मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए आगे आने वाले लोगों का शुक्रिया किया।

Exit mobile version