Site iconSite icon AR Live News

होटल पर काम कर रहा मजदूर हाईटेंशन लाइन पर गिरा, गंभीर झुलसा

man working on the hotel fell down on the high tension line severely scorched in udaipurman working on the hotel fell down on the high tension line severely scorched in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सुखाड़िया सर्किल स्थित मुंबई हाउस होटल पर रविवार दोपहर एक वीभत्स हादसा हुआ, जब वहां होटल की दीवार पर सफाई व कलर-पेंट का काम कर रहा एक मजदूर पैर फिसलने से पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों पर गिर गया। करंट से मजदूर उन्हीं तारों पर करीब 5 मिनट तक चिपका रहा।

तारों पर युवक को चिपका हुआ देख वहां आस-पास हड़कंप मच गया। तुरंत विद्युत सप्लाई बंद करवा कर मजदूर को वहां से उतारा गया और हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि श्रमिक हॉस्पिटल में भर्ती है। हादसे के बारे में ठेकेदार से पूछताछ कर परिजनों को सूचना दी है। श्रमिक मुंबई हाउस पर दीवारों सफाई कार्य कर रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version