Site iconSite icon AR Live News

माइनिंग सेक्टर आधुनिक सभ्यता की रीढ़ है : एसीएस विनू गुप्ता

Mining Oil and Gas Conclave in jaipurMining Oil and Gas Conclave in jaipur

माइनिंग,ऑयल और गैस कॉन्क्लेव का हुआ शुभारंभ

जयपुर,( एआर लाइव न्यूज)। एसीएस माइंस व पेट्रोलियम वीनू गुप्ता ने कहा है कि आज टेक्नोलोजिकल एडवांसमेंट, एनर्जी सिक्योरिटी और ससटेनेबल इकोनोमिक ग्रोथ की माइनिंग सेक्टर के बिना कल्पना ही नहीं की जा सकती। माइनिंग सेक्टर की भूमिका और अहमियत को इसी से समझा जा सकता है।

एसीएस माइंस वीनू गुप्ता शुक्रवार को जयपुर के होटल मैरियट में माइनिंग, ऑयल और गैस कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा एक और राजस्थान में बहुमूल्य मेजर व माइनर मिनरल्स के डिपोजिट्स हैं वहीं लाईम स्टोन के विपुल भण्डार के कारण राजस्थान सीमेंट हब बन चुका है। पोटाश के डिपोजिट्स मिलने से विदेशों से आयात पर निर्भरता कम होगी। खान विभाग ने गत वित्तीय वर्ष में 7000 करोड़ का रेकार्ड राजस्व अर्जित किया गया है।

पर्यावरण, स्वास्थ्य और विकास में समन्वय बनाना होगा

विनु गुप्ता ने चुनौतियों की चर्चा करते हुए कहा कि सेक्टर के सामने पर्यावरण संतुलन और स्वास्थ्य सेक्टर की चुनौतियां है। माइनिंग की आधुनिक तकनीक के उपयोग और सघन पौधारोपण से इससे निपटा जा सकता हैए वहीं सिलिकोसिस की बीमारी को लेकर सरकार गंभीर है।

सोशियल मीडिया की ताकत को हमें आत्मसात करना होगा: डॉ. सुबोध अग्रवाल

विशेष सत्र को संबोधित करते हुए एसीएस पीएचईडी एवं खान विभाग के पूर्व एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने एआई चेट पर विस्तार से चर्चा करते हुए भावी संभावनाओं की और इशारा किया। उन्होंने एआई के दौर में मानवीय संवेदनाओं की चर्चा की। उन्होंने सोशियल मीडिया की ताकत और तकनीक में तेजी से बदलाव आ रहा है और उसे हमें आत्मसात करना होगा।

राजस्थान में 25 सीमेंट फेक्ट्री उत्पादन कर रही है

जम्मू कश्मीर यूटी की माइंस सचिव रश्मी सिंह ने कहा कि लिथियम की खोज ने जेके को नई पहचान दी है। जेके में भी मिनरल्स के भण्डार है पर अभी काफी काम किया जाना है। निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार माइनिंग सेक्टर उपलब्ध करा रहा है। राजस्थान में 25 सीमेंट फेक्ट्री उत्पादन कर रही है और दो नई सीमेंट फैक्ट्रियां लगने जा रही है।

रिन्यूवल एनर्जी और प्राकृतिक गैस को बढ़ावा देना होगा

एनएलसी के एम प्रसन्न कुमार एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्तिक शर्मा ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। जेसीटीएसएल के सीएमडी अजिताभ शर्मा ने कहा कि ग्रीन एनर्जी के दौर में रिन्यूवल एनर्जी और प्राकृतिक गैस को बढ़ावा देना होगा आरएसजीएल के एमडी रणवीर सिंह ने सीएनजी व पीएनजी की आवश्यकता व महत्व बतायें।

Exit mobile version