Site iconSite icon AR Live News

श्रमदान कर प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का दिया संदेश

rajasthan samaj seva sansthan safai abhiyanrajasthan samaj seva sansthan safai abhiyan

जागरूक युवाओं का जरगा जी में चला सफाई अभियान

उदयपुर। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर ने सायरा क्षेत्र में स्थित जरगा जी मंदिर के आसपास सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्थान के सदस्य चिरंजीव शर्मा ने बताया कि जरगा जी मंदिर के मुख्य तौरण द्वार के पास अनुपयोगी प्लास्टिक,नमकीन, बिस्किट, वेफर्स के खाली पैकेट और पॉलिथिन की थैलियां बिखरी पड़ी थी। संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में श्रमदान कर इस वेस्टेज सामग्री को एकत्र कर डस्टबीन में डाली।

संस्थान के इस प्रयास की यहां मौजूद अन्य पर्यावरण प्रेमियों ने भी सराहना की। मयंक व्यास ने बताया कि राजस्थान समाज सेवा संस्थान के सदस्यों ने पिछले दिनों हरिद्वार में हर की पौड़ी गंगा घाट पर सफाई कर वहां भी प्लास्टिक मुक्त गंगा का संदेश दिया था।

सफाई अभियान में इनकी रही सक्रियता

अति प्राचीन इस धार्मिक पर्यटक स्थल पर सफाई श्रमदान में बृजेश शर्मा, चेतन शर्मा, मनीष राव, प्रज्वल सिंह, अविनाश शर्मा, गगन शर्मा, कौशल शर्मा, मयंक व्यास, कपिल शर्मा, विनीश व्यास, देवेंद्र शर्मा, खुशवंत शर्मा, दीशांत शर्मा, लवेश व्यास और चिरंजीव शर्मा ने सक्रियता दिखाई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version