Site iconSite icon AR Live News

डॉ.अरविंदर डॉक्टर्स को सिखाएंगे बिजनेस के गुर

Dr Arvinder singh will teach the business techniques to doctors in International Medical Board for Business SkillsDr Arvinder singh will teach the business techniques to doctors in International Medical Board for Business Skills

उदयपुर। अर्थ के सीईओ तथा डबल वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर डॉ.अरविंदर सिंह ने इंटरनेशनल मेडिकल बोर्ड फॉर बिजनेस स्किल्स की स्थापना लंदन में की। यह मेडिकल बोर्ड डॉक्टर्स को बिजनेस स्किल संबंधित प्रशिक्षण देगा। डॉक्टर अरविंदर सिंह पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डॉक्टर तथा आईआईएम से एमबीए गोल्ड मेडलिस्ट होने के साथ-साथ मेडिकल कानून तथा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से क्वालिफाइड भी हैं।

डॉक्टर अरविंदर सिंह ने बताया की मेडिकल के सिलेबस में टेक्निकल शिक्षा तो अच्छी होती है, लेकिन व्यवहारिक बिजनेस प्रशिक्षण सिलेबस में नहीं होता। डॉक्टर्स को प्राइवेट प्रैक्टिस तथा हॉस्पिटल्स में कार्य करने के लिए मेडिकल कानून, मरीजों से कम्युनिकेशन, फाइनेंस, मार्केटिंग, ब्रांडिंग आदि विषयों का ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह बोर्ड इन सभी का प्रशिक्षण तथा लंदन का इंटरनैशनल सर्टिफिकेट भी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

Exit mobile version