जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति और प्रदेश संकल्प पत्र समिति की घोषणा कर दी है।
प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया को संयोजक बनाया गया है। प्रदेश संकल्प पत्र समिति में केंद्रीय मंत्री मेघवाल को संयोजक बनाया गया है। संकल्प पत्र समिति में 25 नेताओं को शामिल किया गया है। चुनाव प्रबंधन समिति में संयोजक सहित 21 लोगों को लिया गया है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को
संयोजक बनाया गया है। ओंकारसिंह लखावत, राज्यवर्धन सिंह,भजनलाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल, एसएम मीणा और कन्हैया लाल को सह संयोजक बनाया गया है। राजेंद्रसिंह शेखावत, प्रमोद वशिष्ठ, शंकर अग्रवाल,आनंद शर्मा, पंकज गुप्ता, निर्मल शर्मा,लक्ष्मीकांत भारद्वाज, सुनील कोठारी, सुरेंद्र कौशिक, धनराज सोलंकी, निर्मल नाहटा, अभिषेक रावत, अपूर्वा सिंह और स्नेह कम्बोज को सदस्य बनाया गया है।
दोनों समितियों में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं
एक खास बात है कि चुनाव को लेकर घोषित दो समितियों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जगह नहीं मिली है। इसको लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए है। हालांकि प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने वसुंधरा राजे की भूमिका को लेकर कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और चुनाव में प्रचार करेंगी।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

