Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा चुनावः मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

BJP National Executive list announced Three leaders from rajasthan in JP Nadda teamBJP National Executive list announced Three leaders from rajasthan in JP Nadda team

नई दिल्ली, (एआर लाइव न्यूज)। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने गुरूवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। दोनों राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 21 और मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को हुई बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद गुरूवार को पहली सूची जारी की गई। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की सूची

प्रेम नगर से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्थे, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, लुंद्र से प्रबोज भींज, खरसिया से महेश साहू, धर्मजागढ़ से हरिश्चंद्र राठिया, कोरबा से लखनलाल देवांगन, मरवाही से प्रणव कुमार मरपच्ची, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर, अभानपुर से इंद्र कुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिहावा से श्रवण मरकाम, दौंडी लोहारा से देवलाल हलवा ठाकुर, पाटन से विजय बघेल, खैरागढ़ से विक्रांत सिंह, खुज्जी से गीता घासी साहू, मोहल्ला मानपुर से संजीव साह, कांकेर से आशा राम नेताम, बस्तर से मनीराम कश्यप को उम्मीदवार बनाया गया है।

मध्य प्रदेश

भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा,भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह,सुमावली से अदल सिंह कंसाना,गोहद से लाल सिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी,चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, पथरिया से लखन पटेल, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बांदा से वीरेंद्र सिंह लंबरदार,महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह,छतरपुर से ललिता यादव, गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ से हीरा सिंह श्याम, बड़वारा से धीरेंद्र सिंह ,सोनकच्छ से राजेश सोनकर, महेश्वर से राजकुमार मेव, कसरावद से आत्माराम पटेल,अलीराजपुर से नगर सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है।

सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत,पांढुर्णा से प्रकाश ऊइके,मुल्ताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही से महेंद्र सिंह चौहान, बरगी से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर,बैहर से भगत सिंह नेताम, लांजी से राजकुमार कर्राये, शाहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे, बिछिया से विजय आनंद मरावी,बरघाट से कमल मस्कोले, गोटेगांव से महेंद्र नागे, सौसर से नानाभाऊ मोहोड को टिकट दिया गया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version