आगरा,(एआर लाइव न्यूज)। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है। 5 अक्टूबर से क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। इसका प्रमोशन बड़े अनूठे अंदाज में चल रहा है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्रॉफी की लॉचिंग वीडियो रिलीज की है, इसके बाद ट्रॉफी आज आगरा ताजमहल पहुंची है। ट्रॉफी को रॉयल गेट के सामने रखकर फोटोग्राफी और वीडियो शूट किए गए। ट्रॉफी को देखकर वहां मौजूद पर्यटकों में फोटोशूट, वीडियोशूट और सेल्फी लेने की होड़ मच गयी।
वर्ल्ड कप शुरू होने में बचे हैं बस 50 दिन
क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब बस 50 दिन ही बचे हुए है।, ऐसे में इसका प्रमोशन भी अभियान स्तर पर चल रहा है। पर्यटकों ने ताजमहल में किक्रेट वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी देखी तो पर्यटक खुशी से उछल पड़े। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि आईसीसी की ओर से उनसे ट्रॉफी के शूट को लेकर परमीशन मांगी गई थी, इसकी शूटिंग वीडियो प्लेटफॉर्म पर की गई है। भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

