अनीश ने बढ़ाया उदयपुर का गौरव
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उदयपुर के रहने वाले आईपीएस आईपीएस अनीश प्रसाद को 21 वर्ष की उत्कृष्ट राजकीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा इंडियन पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस प्रदान किया जाएगा। अनीश प्रसाद वर्तमान में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजिलेंस पुलिस रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में पदस्थ हैं।
वे भारतीय पुलिस सेवा में वर्ष 2003 बैच के अधिकारी हैं। नई दिल्ली में कई विशिष्ट पदों पर सेवाएं देने के साथ-साथ राजस्थान में सीबीआई के हेड रह चुके हैं। आईपीएस अनीश प्रसाद पुलिस अधिकारी के साथ ही अच्छे एथलीट हैं और कई मैराथन जीत चुके हैं। प्रसाद ने अपनी आरंभिक शिक्षा सेंट पाल स्कूल से प्राप्त की थी। प्रतिभावान विद्यार्थी रहे प्रसाद ने 1998 में आईआईटी, बीएचयू से बीटेक की है। प्रसाद के पिता डॉ. कामता प्रसाद वर्तमान में उदयपुर शहर के सरदारपुरा क्षेत्र में निवासरत हैं और वे सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अधीन एमबी साईंस कॉलेज में बोटनी के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए है।
ज्योतिष, वेद और आध्यात्म को विज्ञान की नजर से लोगों के बीच पहुंचाते हैं
अनीश प्रसाद ज्योतिष, वेद व अध्यात्म को विज्ञान की नजर से लोगों के बीच में पहुंचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। देशभर में उन्हें सुनने के लिए प्रबुद्धजन लालायित रहते हैं। उनकी पत्नी डॉ रितु द्विवेदी ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। प्रसाद के अनुज पंकज कनेरिया ने बताया कि अनीश की यह उपलब्धि पूरे उदयपुर के लिए गौरव का विषय है।

