Site iconSite icon AR Live News

कलेक्टर को बतायी बड़गांव प्राथमिक स्कूल की दयनीय हालत

Collector Arvind Poswal visited Badgaon schoolCollector Arvind Poswal visited Badgaon school

जनता और जनप्रतिनिधि बोले,नारकीय माहौल में पढ़ रहे बच्चे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल सोमवार को शहर से सटे बड़गांव के दौरे पर रहे। कलेक्टर ने महात्मा गांधी स्कूल में इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत फोन वितरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दयनीय हालात भी बतायी।

कलेक्टर अरविंद पोसवाल पैदल ही महात्मा गांधी स्कूल से प्राथमिक विद्यालय के बाहर पहुंचे। स्कूल परिसर कीचड़ से अटा पड़ा नजर आया।  सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति भुवनेश व्यास ने स्कूल सीमा में अनाधिकृत रूप से झोपड़े बनाकर रह रहे लोगों को दूसरी जगह विस्थापित कर स्कूली बच्चों को पढ़ाई के अनुकुल वातावरण देने का कलेक्टर से आग्रह किया।

 सरपंच संजय शर्मा ने कलेक्टर को बताया कि आए दिन यहां कबाड़ जलाया जाता है इससे भी वातावरण प्रदूषित हो रहा है और इस स्कूल के बच्चे एक तरह से नारकीय माहौल में पढ़ाई करने मजबूर हो रहे है। बारिश के समय स्थित बहुत ज्यादा विकट हो जाती है।

प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने से स्कूल की हालत नहीं सुधर पायी है

भुवनेश व्यास ने कहा कि स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि वर्षोंं से प्रयास कर रहे है, लेकिन प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने से स्कूल की हालत नहीं सुधर पायी है और स्कूल सीमा में बसे लोग भी शिफ्ट नहीं हो पाए है। प्रशासन इच्छा शक्ति दिखाए तो सरकारी स्कूल के इन बच्चों को भी अच्छे माहौल में पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बच्चों के हित में जल्द उचित कार्रवाही करने का आश्वासन दिया।

नगर निगम की बनायी नाली पर ही कब्जे कर झोपड़े बना दिए

कलेक्टर को यह भी बताया कि यहां नगर निगम की बनायी नाली पर ही कब्जे कर झोपड़े बना दिए गए है। इससे सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और रोड भी सकड़ा हो गया है। जबकि यह रोड प्रताप गौरव केंद्र को जोड़ने वाली प्रमुख रोड होने के साथ ही बड़गांव उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, बड़गांव पुलिस थाना और मनोहरपुरा जाने वाली मुख्य रोड भी है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version