Site iconSite icon AR Live News

बड़गांव में महिलाओं और छात्राओं को बांटे स्मार्ट फोन

indira gandhi smart phone yojna mobile distribution in girls students in Badgaon udaipurindira gandhi smart phone yojna mobile distribution in girls students in Badgaon udaipur

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत सोमवार को बड़गांव स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में श्रम सलाहकार बोर्ड उपाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली और जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने लाभार्थी महिलाओं और छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे।

इस दौरान महिलाओं और छात्राओं ने इस योजना को शुरू करने पर सीएम अशोक गहलोत का आभार भी जताया। कलक्टर पोसवाल ने विद्यालय के अलग-अलग कक्षों में स्मार्ट फोन आवंटन प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी रमेश बहेड़िया ने कलक्टर को उपखंड क्षेत्र में योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी। बड़गांव सरपंच संजय शर्मा,
पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद थे।

राजस्थान में पहले चरण में 40 लाख फोन बांटे जाएंगे

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के पहले चरण में राजस्थान में 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देने की योजना का गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में शुभारंभ किया था। प्रदेश में कुल 1 करोड़ महिलाओं-छात्राओं को ये फोन मिलेंगे। उदयपुर जिले में पहले चरण में 1 लाख 40 हजार 905 महिलाओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version