Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान का चुनाव देश के भविष्य से जुड़ा है: गहलोत

rajasthan Congress Political Affairs Committee meeting in jaipurrajasthan Congress Political Affairs Committee meeting in jaipur

प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की हुई बैठक

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी(Political Affairs Committee rajasthan congress ) की बैठक शुक्रवार को जयपुर में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई।

संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री ने यह बैठक ली। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बैठक में चुनावी चर्चा की गई। पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पूरा विश्वास है कि राजस्थान में हम सरकार रिपीट करेंगे। कांग्रेेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा।

राजस्थान में कांग्रेस मिशन 156 को ध्यान में रखकर काम कर रही है

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज बहुत अच्छी मीटिंग हुई है। पीसीसी सदस्यों को चुनावी जिम्मेदारी दी जाएगी और वे क्षेत्र में जाकर हर वर्ग से उनकी राय जानेंगे। हम सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पहली लिस्ट जारी करने का प्रयास करेंगे। राजस्थान में कांग्रेस मिशन 156 को ध्यान में रखकर काम कर रही है। राजस्थान का चुनाव देश के भविष्य से जुड़ा है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version