Site iconSite icon AR Live News

अहमदाबाद में भीषण हादसा: टेंपो-ट्रक में टक्कर, 10 की मौत

10 died in accident on Bavla-Bagodara highway ahmedabad10 died in accident on Bavla-Bagodara highway ahmedabad

अहमदाबाद,(एआर लाइव न्यूज)। अहमदाबाद के बावला-बागोदरा के पास शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 5 से अधिक लोग घायल हैं। मृतक एक लोडिंग टेंपो में सवार थे और चोटिला दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव मोरचरी शिफ्ट किए।

अहमदाबाद पुलिस के अनुसार लोडिंग टेंपो में सवार एक ग्रामीण परिवार चोटिला दर्शन कर लौट रहा था। बावला-बगोदरा के पास हाईवे पर लोडिंग टेंपो अचानक आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि लोडिंग टेंपो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठी सवारियां गंभीर घायल हो गयीं। टेंपो में सवार 10 की मौत हो गयी, मृतकों में 5 महिलाएं, 2 पुरूष और 3 बच्चे बताए जा रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version