Site iconSite icon AR Live News

मणिपुर में फिर से शांति का सूरज जरूर उगेगा:नरेंद्र मोदी

Pm Minister narendra modi replied in the Lok Sabha on the motion of no confidencePm Minister narendra modi replied in the Lok Sabha on the motion of no confidence

प्रधानमंत्री ने अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में दिया जवाब

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा में आए अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion in loksabha)पर जबाव देते हुए गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर मामले में भी बोलते हुए विपक्ष पर ही कई सवाल दागे।

संसद में पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर पर विस्तार से चर्चा हो सकती थी, उनको भी मौका मिल सकता था। हमने कहा था अकेले मणिपुर पर आओ चर्चा करो, लेकिन साहस नहीं था, इरादा नहीं था। दर्द पेट में हो रहा था और ये लोग सिर फोड़ रहे थे। देश को भी आश्चर्य हुआ कि ये लोग कितना झूठ फैला सकते हैं।

मोदी ने कहा कि कल दो घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह ने बिना राजनीति सारे विषय को विस्तार से समझाया और सरकार व देश की चिंता को प्रकट किया। अब उसमें देश की जनता को जागरूक करने का प्रयास था। मणिपुर को संदेश पहुंचाने का प्रयास था। नेक ईमानदारी से देश की भलाई और रास्ते खोजना प्रयास था। सिवाय राजनीति कुछ करना नहीं है। इसलिए इन्होंने यह खेल किया। मोदी ने कहा कि यहां सदन में मां भारती के बारे में जो कहा गया है उसने हर भारतीय की भावना को गहरी ठेस पहुंचाई है।

मणिपुर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा

प्रधानमंत्री बोले कि मणिपुर में क्या हो रहा है हम जानते हैं। हिंसा का दौर शुरू हो गयाए पक्ष.विपक्ष की स्थिति बनीए महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुएए अक्षम्य है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर पूरे प्रयास कर रही है। मैं नागरिकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि शांति का सूरज जरूर उगेगा। मणिपुर नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। हम सब मिलकर इस चुनौति का समाधान निकालेंगे।

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किया कटाक्ष

पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष से कहा कि आप थोड़ा तैयारी करके आते, मेहनत कर लेते। मैंने आपको पांच साल दिए थे मेहनत करने के लिए, लेकिन आप बिना तैयारी के अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए। आप 2018 में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएए तो 2019 में हम रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से जीते। तो हमें भरोसा हो गया है कि अब हम 2024 में भी बहुमत से आएंगे। मोदी ने कहा कि विपक्ष मित्रों को एक सीक्रेट वरदान मिला हुआ है, ये जिसको कौसते हैं, वह उतनी ही तेजी से बढ़ता है।

यह इंडिया गठबंधन नहीं, घमंडिया गठबंधन है

पिछले दिनों विपक्षी पार्टियों द्वारा मिलकर बेंगलुरू में किए गए गठबंधन पर भी कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि
यह इंडिया गठबंधन नहीं, घमंडिया गठबंधन है और इसकी बारात में हर कोई दुल्हा बनना चाहता है सबको प्रधानमंत्री बनना है। इस गठबंधन ने यह भी नहीं सोचा है कि किसी राज्य में आप किसके साथ कहां पहुंचे है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version