Site iconSite icon AR Live News

घूसखोरी की ऐसी लत कि डिपो मैनेजर ने मजदूरों को भी नहीं छोड़ा: 18200 रूपए लेते गिरफ्तार

chittorgarh news acb arrests rsbcl depot manager for taking bribe in chittorgarhchittorgarh news acb arrests rsbcl depot manager for taking bribe in chittorgarh

चित्तौड़गढ़,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम (chittorgarh news) ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ में राजस्थान स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RSBCL) के डिपो मैनेजर लेखाधिकारी रविन्द्र पारीक को परिवादी से 18 हजार 200 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी एडीजी हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ एसीबी कार्यालय पर परिवादी ने शिकायत दी गई कि शराब लाने वाले ट्रक स्वामियों द्वारा माल को शीघ्र उतरवाने के लिए श्रमिकों को दिये जाने वाले उपहार राशि में से आरएसबीसीएल डिपो मैनेजर रविन्द्र पारीक 18200 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर रहा है और रिश्वत नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है।

शिकायत का एसीबी टीम ने सत्यापन किया जिसमें आरोपी डिपो मैनेजर रविन्द्र पारीक द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज बुधवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा निवासी हाल चित्तौड़गढ़ आरएसबीसीएल डिपो मैनेजर रविन्द्र पारीक पुत्र रामगोपाल पारीक को परिवादी से 18 हजार 200 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version