Site iconSite icon AR Live News

Job Alert : एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करें

aiims nursing officer recruitment 2023aiims nursing officer recruitment 2023

एआर लाइव न्यूज। एम्स NORCET 5वीं ने नर्सिंग ऑफिसर 2023 भर्ती (AIIMS Nursing Officer Recruitment 2023) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

एम्स NORCET के लिए 25 अगस्त 2023 को आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। NITRD नई दिल्ली के लिए आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही आयु में छूट नियमानुसार स्वीकार्य है।

पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता

नर्सिंग अधिकारी एम्स:

नर्सिंग अधिकारी एनआईटीआरडी, नई दिल्ली:

आवेदन शुल्क व अंतिम तिथि

सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क रु. 3000/- लगेगा, जबकि ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रु. 2400/- साथ ही पीएच (शारीरिक रूप से विकलांग) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रु. 0/- है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से और ऑफ़लाइन भुगतान बैंक चालान के माध्यम से कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2023 है। प्रपत्र (फॉर्म) में सुधार करने की अंतिम तिथि 26-28 अगस्त 2023 है।

एम्स की निम्न ब्रांचों में भर्ती

एम्स गुवाहाटी, एम्स रायबरेली, एम्स गोरखपुर, एम्स पटना, एम्स नई दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, एम्स देवघर, एम्स भोपाल, एम्स जोधपुर, एम्स नागपुर, एम्स मंगलागी, एम्स बिलासपुर, एम्स बीबीनगर, एम्स भुवनेश्वर, एम्स रायपुर, एम्स राजकोट, एम्स कल्याणी, एम्स विजयपुर

आवेदन करने का तरीका

सबसे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट खोलें और रिक्रूटमेंट/करियर सेक्शन पर जाएं। अधिसूचना/विज्ञापन पढ़ें, फिर ऑनलाइन आवेदन करें बटन पर क्लिक करें। सभी आवश्यक विवरण भरें, यदि आवश्यक हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंट आउट ले लें।

Exit mobile version