Site iconSite icon AR Live News

विश्व आदिवासी दिवसः राहुल गांधी बुधवार को मानगढ़ धाम आएंगे

Rahul Gandhi Mangarh DhamRahul Gandhi Mangarh Dham

समारोह में सीएम अशोक गहलोत भी होंगे शामिल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मानगढ़ धाम पर आएंगे। विश्व आदिवासी दिवस पर मानगढ़ धाम पर होने वाले समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेता भी शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम अनुसार राहुल गांधी बुधवार दोपहर 1.30 बजे मानगढ़ धाम पहुंचेंगे और यहां सभा को संबोधित करेंगे।
विश्व आदिवासी दिवस पर हो रहे इस समारोह को आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई नजरिए से देखा जा रहा है। बांसवाड़ा और डूगरपुर के साथ ही उदयपुर में भी कांग्रेस पदाधिकारी कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए है।

सीएम गहलोत उदयपुर होकर मानगढ़ जाएंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार सुबह 10.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से 11.15 बजे हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 12 बजे मानगढ़ पहुंचेंगे। विश्व आदिवासी समारोह में भाग लेकर सीएम गहलोत शाम 4.45 बजे पुनः डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर 5 बजे जयपुर जाएंगे।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version