Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में पटवारी और संविदाकर्मी 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

udaipur acb arrests patwari for taking 9000rs bribe in kurabad udaipurudaipur acb arrests patwari for taking 9000rs bribe in kurabad udaipur

पटवारी को नौकरी में आए ही 1 साल हुआ है

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए कुराबड़ तहसील के बिछड़ी पटवारी अखिलेश जारोली और ग्राम रोजगार सहायक (संविदाकर्मी) वरदी चन्द्र को 9 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोरी और लालच की स्थिति इस बात से भी समझी जा सकती है कि पटवारी अखिलेश जारोली को नौकरी में आए अभी एक साल ही हुआ है, उसने सरकारी नौकरी पिछले साल जुलाई में ही जॉइंन की थी।

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि एसीबी कार्यालय पर परिवादी ने बिछड़ी पटवार मंडल के पटवारी अखिलेश जारोली के खिलाफ 15000 रूपए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में परिवादी ने बताया था कि उसने पटवार मंडल में उसकी कृषि भूमि में नाम संशोधन के पश्चात म्यूटेशन खुलवाने की फाइल लगाई हुई है। म्यूटेशन खुलवाने की एवज में पटवारी अखिलेश जारोली 15 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर उसे परेशान कर रहा है। परिवादी के काफी आग्रह करने पर पटवारी 15 हजार के बताए 13 हजार रूपए रिश्वत में काम करने को तैयार हो गया।

पटवारी ने रिश्वत राशि लेकर संविदाकर्मी को पकड़ा दी

परिवादी की शिकायत मिलने पर एडि.एसपी उमेश ओझा के सुरवजिन में शिकायत का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान ही पटवारी अखिलेश ने 3000 रूपए परिवादी से वसूल लिए थे। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने पर पुष्टि होने पर आज पुलिस निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एसीबी टीम ने आज सोमवार के ट्रेप कार्रवाई की। पटवारी के बुलाने पर परिवादी पटवार मंडल कार्यालय पहुंचा, सूचना पर एसीबी टीम भी पटवार मंडल बिछड़ी कार्यालय के आस-पास पहुंच गयी।

कार्यालय पर जैसे ही पटवारी अखिलेश जारोली ने परिवादी से 9 हजार रूपए रिश्वत वसूली, उसने पार्किंग में जाकर संविदाकर्मी वरदी चन्द्र को पकड़ा दी। वरदी चन्द्र ने भी बिना किसी सवाल के पटवारी से वह राशि ले ली। तभी एसीबी टीम ने दबिश देकर पटवारी अखिलेश जारोली और संविदाकर्मी वरदी चन्द्र को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी की वैकेंसी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version