Site iconSite icon AR Live News

सदस्यता बहाल: 137 दिन बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi reaches Parliament House after 137 daysRahul Gandhi reaches Parliament House after 137 days

कांग्रेस ने ट्विट कर कहा,यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। सदस्यता बहाल होने राहुल गांधी आज सोमवार को 137 दिन बाद फिर से संसद पहुंचे। संसद परिसर पहुंचते ही राहुल गांधी ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया और फिर संसद के अंदर पहुंचे। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया के सांसद व नेताओं ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस ने ट्विट कर कहा है कि ये करोड़ों भारतवासियों की जीत है। असत्य के खिलाफ सत्य की जीत है। नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है।

सजा पर रोक के बाद लोकसभा स्पीकर ने बहाल की सदस्यता

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 4 अगस्त को मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की 2 साल की सजा पर रोक लगाने के बाद आज सुबह लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल की।

गौरतलब है कि मोदी सरनेम केस में सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके अगले दिन 24 मार्च को ही संसद से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गयी थी। सूरत कोर्ट के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने सजा पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। लेकिन हाईकोर्ट ने अधिनस्थ अदालत के निर्णय को बरकरार रखते हुए, सजा पर रोक से इनकार कर दिया था।

जिसके बाद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर सजा पर रोक का निवेदन किया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई कर 4 अगस्त को आदेश जारी कर राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी थी, इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया था कि मोदी सरनेम केस मानहानि केस में राहुल गांधी को अधिकतम सजा क्यों दी गयी, अधिनस्थ अदालतों को उनके आदेश में इसका कारण स्पष्ट करना चाहिए था।

क्यों कि राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में दी जाने वाली अधिकतम सजा 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसके कारण राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त की गयी थी। अगर यह सजा 1 साल 11 महीने भी होती तो संसद सदस्यता खत्म नहीं होती।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version