Site iconSite icon AR Live News

पेंशनर्स ने सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी

Pensioners warn of self-immolation outside CM residence -1Pensioners warn of self-immolation outside CM residence -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एमपीयूएटी पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी (MPUAT Pensioners welfare society) की मासिक बैठक सोमवार को प्रसार शिक्षा निदेशालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र कुमार भटनागर ने संभागीय आयुक्त कार्यालय पर प्रस्तावित धरने में पेंशनर्स की सहभागिता बाबत जनरल हाउस से राय मांगी तो सभी ने सर्व सम्मति से मासिक बैठक उपरांत धरने में सम्मिलित होने बाबत स्वीकृति दी।

पेंशनर सोसाइटी प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगातार दो वर्षों के बजट में राज्य कोष से पांचों कृषि विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को पुरानी पेंशन देने की घोषणा करने के बावजूद अभी तक आदेश जारी नहीं करने पर अत्यंत क्षोभ जताया। उन्होंने कहा 14 सितंबर 2023 तक इस बाबत स्पष्ट आदेश जारी नहीं होने पर 15 सितंबर 2023 को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी।

वाट्सअप पर अनावश्यक बातें करने से रोका

संगठन मंत्री रामेश्वर शर्मा ने कुछ लोगों द्वारा व्हाट्सएप पर अनावश्यक और भ्रमित करने वाली पोस्टों पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई और रोष व्यक्त किया कि अनेक लोग जो किसी बैठक में नही आते हैं और दिन भर व्हाट्सएप पर अनावश्यक बाते करते रहते हैं।’ बैठक के उपरांत पेंशनर सोसाइटी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों सहित लगभग 100 पेंशनर्स संभागीय आयुक्त कार्यालय पर धरने में सम्मिलित हुए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version